मंगलवार, जुलाई 1, 2025
होमSocietyमीनापुर में नदी निगल गई जमीन और किसान बन गये मजदूर

मीनापुर में नदी निगल गई जमीन और किसान बन गये मजदूर

Published on

spot_img
Follow Us : Google News WhatsApp

खेती योग्य 50 बीघा से अधिक जमीन समा चुकी है नदी में

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिला अन्तर्गत मीनापुर में पिछले डेढ़ दशक में बूढ़ी गंडक के कटाव की चपेट में आने से दर्जनभर गांवों के सैकड़ों परिवार बेघर हो गये। प्रखंड के लिए बूढ़ी गंडक लाभकारी कम, अभिशाप ज्यादा बनी है। सरकारी आंकड़े के अनुसार डेढ़ दशक में एक हजार से अधिक घर कटाव में बह गए। जो कल तक किसान थे, वे आज मजदूरी करने को विवश हैं।

मीनापुर के रघई, घोसौत, हरशेर, पानापुर चक्की, गंगवार, बजरमुरिया, डुमरिया, बाड़ाभारती व जामिन मठियां आदि गांवों के करीब एक हजार परिवार अपने ही गांव में विस्थापित होकर जीवन जीने को अभिशप्त हो चुके हैं।
वर्ष 2004 से 2018 तक अकेले रघई गांव के करीब तीन सौ परिवार कटाव की चपेट में आकर उजड़ चुके हैं। वहीं पुनर्वास के नाम पर अबतक विस्थापितों में से मात्र 50 परिवार को ही सरकारी आवास मुहैया कराया गया है। जबकि, बाकी परिवार अभी तक पुनर्वास की आस लिए सरकारी कार्यालयों का चक्कर काट रहे हैं। रघई के मुखिया चंदेश्वर साह बताते हैं कि कटाव के कारण गांव की खेती योग्य 50 बीघा से अधिक जमीन नदी में समा चुकी है। लिहाजा, दर्जनों परिवार भूमिहीन हो कर मजदूरी करने लगे हैं।
कटाव के कहर का ऐसा हुआ असर
बूढ़ी गंडक में कटाव के कहर का असर ये हुआ कि कुछ साल पहले तक जो छोटे किसान कहलाते थे, आज मजदूरी करने को विवश हैं। रघई गांव में पहुंचते ही सबसे पहले मुलाकात हुई 55 वर्षीय मुसमात सीता देवी से, सीता का घर और खेती की जमीन कटाव की भेंट चढ़ चुकी है। आज वह मजदूरी करके जीवन बसर करती है। आगे बढ़ने पर मिले 65 वर्षीय रामलक्षण साह। श्री साह का दर्द भी कुछ इसी तरह छलका। वे किसान से मजदूर बन गये है। एक लड़का है, वह भी दिव्यांग है। लिहाजा, पूरे परिवार का भरण पोषण अब बूढ़े कंधों पर आ चुका है। 50 वर्षीय फुदेना साह व 63 वर्षीय राजदेव सहनी खरार मठ पर चाय की दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहें है। 65 वर्षीय गुदर भगत माली का काम करते हैं। ऐसे और भी है, जो विभिन्न गांवों में सड़क के किनारे व मठ की जमीन पर झोपड़ी बनाकर रहने को अभिशप्त हो चुकें हैं।
लोगों की आंखों में दिखता है दहशत
बूढ़ी गंडक के मुहाने पर बसे मुन्नी लाल सहनी, भाग्य नारायण सहनी, राजेश साह व हरिनारायण साह दहशत में हैं। इन लोगों का कहना है कि यदि इस वर्ष फिर से बाढ़ आई और कटाव हुआ तो उनका आशियाना नदी में समा जाएगा। बाढ़ की आशंका से गांव के और भी कई लोगों की आंखों में दहशत साफ झलकता है। लोगों ने बताया कि वर्ष 2017 में नदी के किनारे कटाव से सहदेव साह का पक्का मकान गिर गया था और आज सहदेव भटकने को मजबूर हो चुके हैं।
शीघ्र होगा पुर्नवास
बाढ़ से विस्थापित हुए सभी परिवार के पुनर्वास का काम अंतिम चरण में है। जिस परिवार के पास अब बसने के लिए जमीन नहीं है, वैसे परिवार को चिह्नित किया जा रहा है। ऐसे परिवार को बसाने के लिए सरकारी राशि से जमीन खरीदने की योजना है। ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव, सीओ, मीनापुर
समस्या का हो स्थायी समाधान
मीनापुर में बाढ़ की समस्या का स्थाई निदान होना चाहिए। बाढ़ के समय हाय-तौबा करने से कुछ नहीं होगा। जनता सब कुछ समझती है। अब और लम्बे समय तक इंतजार करने की क्षमता नहीं है। संजय दीपक, हरका


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

गुम है किसी के प्यार में हुआ ऑफ-एयर: भाविका शर्मा और परम सिंह ने भावुक अंदाज़ में कहा अलविदा

 स्टार प्लस का लोकप्रिय धारावाहिक 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey...

अविका गौर का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन: ‘बालिका वधू’ की ‘आनंदी’ से लेकर बोल्ड बेब  तक का सफर

अविका गौर, जिनका नाम आज भारतीय टेलीविजन की दुनिया में किसी पहचान का मोहताज...

राम कपूर और स्मृति ईरानी: वजन घटाने और व्यक्तिगत परिवर्तन की यात्रा

राम कपूर और स्मृति ईरानी का व्यक्तिगत परिवर्तन और वजन घटाने की यात्रा कई...

112 साल पहले बनी बॉलीवुड की पहली डबल रोल वाली फिल्म

बॉलीवुड को आज इस मुकाम तक पहुंचाने में दादा साहब फाल्के का महत्वपूर्ण योगदान...

More like this

112 साल पहले बनी बॉलीवुड की पहली डबल रोल वाली फिल्म

बॉलीवुड को आज इस मुकाम तक पहुंचाने में दादा साहब फाल्के का महत्वपूर्ण योगदान...

चीन का दावा: दलाई लामा के चयन का अधिकार केवल चीन के पास, यह परंपरा 1793 से चली आ रही है

चीन ने एक बार फिर यह स्पष्ट किया है कि दलाई लामा के चयन...

कल से लागू होगा नया नियम: तत्काल टिकट बुकिंग के लिए IRCTC अकाउंट को आधार से कैसे लिंक करें

IRCTC को आधार से लिंक कैसे करें: कल यानी 1 जुलाई 2025 से एक...

आज का राशिफल, 30 जून 2025: मकर, कुंभ और मीन राशियों के लिए राशिफल

30 जून 2025 का राशिफल मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के लिए...

बिहार के 12 जिलों में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी

बिहार में सोमवार को मौसम काफी बदल सकता है। पटना में बादल छाए रहेंगे,...

सीतामढ़ी में भव्य मां जानकी मंदिर का निर्माण: अयोध्या के राम मंदिर की तर्ज पर पुनौराधाम का विकास

सीतामढ़ी को एक प्रमुख तीर्थस्थल के रूप में बदलने के लिए एक विशाल परियोजना...

बिहार चुनाव 2025 से पहले चुनाव आयोग ने शुरू किया विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दृष्टिगत, चुनाव आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की...

पुरी रथ यात्रा के दौरान गुडिंचा मंदिर में भगदड़: तीन की मौत, 50 से अधिक घायल

पुरी, ओडिशा में रथ यात्रा के दौरान एक दुखद घटना घटी, जब गुडिंचा मंदिर...

आज का राशिफल: 29 जून 2025 – जानें किस राशि के लिए होगा शुभ और किसके लिए सामान्य

राशिफल का निर्धारण ग्रह-नक्षत्रों की चाल और उनकी स्थिति से किया जाता है। यह...

बिहार में मौसम का बदलाव: राज्य में भारी बारिश का अलर्ट

बिहार में मौसम में आज से बड़ा बदलाव होने की संभावना है। भारतीय मौसम...

पटना आ रहे बाबा बागेश्वर, गांधी मैदान में होगा सनातन महाकुंभ, लाखों श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना

बिहार की राजधानी पटना एक ऐतिहासिक आध्यात्मिक आयोजन की तैयारी कर रही है। देशभर...

पटना में निकली पुरी जैसी भव्य रथ यात्रा, श्रद्धा और भक्ति में डूबा शहर

बिहार की राजधानी पटना ने आज एक बार फिर आध्यात्मिकता और सांस्कृतिक एकता का...

आज का राशिफल – 28 जून 2025 जानिए किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

शनिवार, 28 जून 2025 का दिन कई राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो...

दक्षिण बिहार में भारी बारिश का अलर्ट, रविवार से उत्तर बिहार में भी बरसात तेज

दक्षिण बिहार के जिलों में आज भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी पटना सहित...

बिहार सरकार ने त्योहारों में यात्रियों की सुविधा के लिए 299 नई बसों की शुरुआत की

बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और चुनावी...
Install App Google News WhatsApp